रांची, नवम्बर 19 -- Jharkhand Weather: झारखंड में अगले चार दिनों तक सामान्य ठंड रहने का पूर्वानुमान है। इससे रांची समेत आसपास के जिलों में राहत मिलेगी। तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान दो डिग्री की वृद्धि हुई है। आनेवाले दो से चार दिनों में यह और भी नीचे आएगा। राज्य में सर्द हवा का आगमन इस दौरान कमजोर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों तक तीन से पांच डिग्री तक पारा गिर सकता है। अधिकतम तापमान इस दौरान राज्य में 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, रांची का पारा न्यूनतम 14 और अधिकतम 28 से 29 डिग्री के करीब तक जा सकता है। रांची का अधिकतम तापमान मंगलवार को 26.4 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में गोड्डा का अधिकतम 29.5 और गुमला का न्यूनतम 7.8 डिग्री सबसे कम रहा। मौसम व...