रांची, अक्टूबर 22 -- झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रांची में एक महिला समेत कोयलांचल शांति सेना के 5 मेंबरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 पाकिस्तानी पिस्टल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार ये लोग प्रिंस खान गिरोह से भी जुड़े हुए थे। महिला की पहचान केएसएस नेता सुजीत सिन्हा की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को रांची में एक महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन पाकिस्तानी पिस्तौलें बरामद की गईं। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के चुटू ओवरब्रिज के पास से पुरुष अपराधियों को और अरगोड़ा थाना क्षेत्र से महिला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोयलांचल शांति सेना (केएसएस) के सदस्यों के रूप में हुई है। ये लोग प्रिंस खान गिरोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.