रांची, मार्च 26 -- झारखंड भाजपा में सांगठनिक चुनाव के बाद अप्रैल मध्य तक नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। राज्य के भाजपा नेताओं के मुताबिक, सांगठनिक चुनाव में देरी हो जाने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पहले हो जाएगा। ऐसे में झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में दो सांसदों के नाम सबसे आगे चल रह रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी ओबीसी या सामान्य समाज से आने वाले नेता को दी जाएगी। बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों पहले ही झारखंड में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी को नया अध्यक्ष चुना था।सांसद मनीष जायसवाल और आदित्य साहू रेस में आगे राज्य में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दी है। आदिवासी समाज से आने वाले बाबूलाल ...