रांची, जुलाई 9 -- भारतीय जनता पार्टी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अभी तक किसी का चुनाव नहीं करवा पाई है, लेकिन कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष तेजी से बदले जा रहे हैं। इस दौरान कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी झारखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रांची पहुंचे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पार्टी प्रदेश कार्यालय में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर मुलाकात की। वहीं, पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों पर मंथन किया गया।सबसे आगे चल रहे ये 5 नाम नए प्रदेश अध्यक्...