रांची, मार्च 27 -- बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। हत्या के कारणों पर सवाल पूछने पर पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई है, इसलिए हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, इस मामले पर एक आरोपी ने खुलासा किया है। रोहित वर्मा नाम के आरोपी को पुलिस ने वारदात के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे एक कार से भागते हुए पकड़ लिया था। उसने खुलासा करते हुए बताया कि अनिल एक हत्याकांड में शामिल थे, जिसका बदला लेने के लिए अनिल की हत्या की है। वर्मा ने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या में अमन सिंह नाम का व्यक्ति भी शामिल था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जब तक अमन सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती और वर्मा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.