नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- बिहार विधानसभा चुनावों में गठबंधन की तरफ से जेएमएम को एक भी सीट नहीं दी गई थी। इस दौरान यह अटकलें लगने लगीं कि गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के बीच इन अटकलों को और हवा मिल गई। ऐसा कहा जाने लगा कि कल्पना सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली गए हैं और इस दौरान बीजेपी आलाकमान से मुलाकात के बाद झारखंड का राजनीतिक परिदृश्य बदल जाएगा। हालांकि, अब जेएमएम ने इस मामले पर अपना रुख साफ करते हुए ऐसी किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर की देर शाम दिल्ली गए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके दौरे को लेकर कई अटकलें तेज हो गईं। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार शाम रांची लौट आएंगे। सीएम चार दिसंबर को...