रांची, फरवरी 21 -- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6,450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह बजट प्रस्तुत किया। इसमें ग्रामीण आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है।गांवों पर सबसे ज्यादा फोकस सरकार ने इस अनुपूरक बजट के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने का लक्ष्य रखा है। सबसे बड़ा आवंटन ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया है, जिससे राज्य में आधारभूत संरचना विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट सदन में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को अव...