रांची, मार्च 19 -- झारखंड का मौसम कल से बदलने वाला है। बढ़ते तापमान से अगले चार दिन तक लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत आसपास के जिलों में गर्मी में और वृद्धि होगी। दोपहर बाद आंशिक बादल छाने के साथ अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक का उछाल भी आएगा। हालांकि गुरुवार से अगले चार दिन तक रांची और आसपास समेत राज्य में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इस बीच राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तूफान के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन झारखंड में सिर्फ ओलावृष्टि ही नहीं होगी, बल्कि तेज हवाओं का दौर भी चलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान पूरे राज्य में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। रांची समेत राज्य के विभिन्न हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.