लोहरदगा, अगस्त 21 -- झारखंड के लोहरदगा जिले से तीन बच्चों के बाप द्वारा 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना कुडू थाना क्षेत्र के कमले गांव की है। नाबालिग लड़की फुटबाल मैच देखकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने घर पहुंचाने के बहाने से लड़की को साथ लिया और नदी किनारे ले जाकर दरिंदगी को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जरियो गांव निवासी बसन्त उरांव (पिता चुने उरांव) ने देर शाम करीब सात बजे घर लौट रही नाबालिग लड़की को घर पहुंचाने के लिए बोलकर साथ मे बैठा लिया। जरियो नदी के पास एकांत जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग लड़की ने अपने आपको बचाने की हर संभव कोशिश की। आरोपी को दांतों से काटा, हांथो से मारा, लेकिन हैवान के चंगुल से खुद को छुड़ा नहीं पाई। दुष्कर्म के बाद आरोपी बसन्त लड़की को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.