रांची, फरवरी 20 -- Jharkhand Mausam: रांची समेत राज्यभर में गुरुवार से 22 फरवरी तक गरज के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि रात के तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल से लेकर तेलंगाना तक एक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से हवा के रुख में परिवर्तन आया है। इस वजह से ही झारखंड के मौसम में अगले तीन दिन बदलाव हो सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, 20 और 21 फरवरी को सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ तेज हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.