रांची, मई 28 -- Jharkhand Mausam: झारखंड में बुधवार से मानसून से पहले की गतिविधि तेज हो जाएगी। इसके चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी है। इस बीच 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों पर कायम साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इससे झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों पर कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इससे देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों तक आ चुका दक्षिणी-पश्चिमी मानसून को झारखंड समेत अन्य राज्यों में प्रवेश करने में सहयोग मिलेगा।रांची का अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे राज्य के कई भागों में अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.