धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव से झारखंड में भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड में 24-25 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोल्हान प्रमंडल के जिलों में भारी बारिश होगी। धनबाद समेत आसपास के जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। धनबाद में भी दो दिनों तक बारिश होगी। दुर्गापूजा के शुरू होते ही बारिश का साया भी धनबाद में मंडरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार दुर्गापूजा के उत्साह में पानी फेरने के लिए मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सोमवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग ने हर दिन रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से भारी बारिश की भी चेतावनी जारी हो गई है। 25 सितंबर से दुर्गापूजा की भी भीड़ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.