रांची, नवम्बर 12 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रांची सहित झारखंड में ठंड और कनकनी बरकरार है। राज्य में पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट और बर्फीली हवा परेशान किए हुए। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं शीतलहर से अगले दो दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला का 8.5 डिग्री रहा। राज्य के तीन जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। आइए जानते हैं अगले 24 घंटे झारखंड का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची और इसके आसपास के जिलों में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 2.5 नीचे जाकर 11.8 डिग्री हो गया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम चल रहा है। वहीं, लोहरदगा का न्यूनतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.