रांची, सितम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। तेरापंथ युवक परिषद् रांची की ओर से शुक्रवार को रांची में 17 सितंबर से 10 जगह रक्तदान शिविर लगेगा। यह आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के 61वें स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा। तेरापंथ युवक रांची परिषद के साथ श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ रांची, श्री तेरापंथी सभा रांची, साधुमार्गी जैन संघ रांची, तेरापंथ महिला मंडल आदि के संयुक्त सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रांची मे लगभग 10 शिविर लगाए जाएंगे। ऐसा पहली बार है, जब किसी संगठन के आह्वान पर देश के अलावा 75 अन्य देशों में रक्तदान शिविर लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। 2022 में दुनियाभर में 2.50 लाख यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। अभातेयु...