रांची, मार्च 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में 16 डिग्री महाविद्यालय की स्थापना होगा। हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, देवघर, पलामू और गढ़वा मुख्यालय में एक-एक महाविद्यालय खुलेगा। वहीं, देवघर के सारवां, गढ़वा के नगर उंटारी, चतरा के लवालौंग, रांची के लापुंग, बुढ़मू व तमाड़, खूंटी के अड़की और तोरपा, लातेहार के बरवाडीह और रामगढ़ के पतरातू में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने 2025-26 वित्तीय वर्ष में इसे पूरा करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अलावा दिव्यांगजनों व अनाथ बच्चों के लिए दिव्यांगजन व पुनर्वास विश्वविद्यालय की स्थापना खूंटी में की जाएगी। इसके साथ-साथ झारखंड में लिगल एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हजारीबाग, रांची, धनबाद, दुमका और पलामू (मेदिनीनगर) में कुल पांच नए विधि महाविद्य...