रांची, जनवरी 31 -- संवाददाता, रांची। रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह के समापन के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित आंकड़े जारी किए। एक्सीडेंट के जारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड में वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में एक्सीडेंट में कमी आई है। वर्ष 2023 में 5315 एक्सिडेंट हुए थे, जिसमें 4173 लोगों की मौत हुई थी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में 3585 लोग घायल हुए थे। वहीं, वर्ष 2024 में नवंबर तक 11 महीनों में 4664 एक्सीडेंट हुए, जिनमें 3659 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 2932 लोग घायल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.