पलामू, जुलाई 3 -- झारखंड के पलामू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने शराब के नशे में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में शख्स घर आया था। घर आने पर शख्स की पत्नी से लड़ाई हो गई। शख्स के ऊपर खून सवार हो गया। शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामला पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां के महुआरी गांव में रहने वाला बसंत भुइंयां शराब पीता है। बुधवार की रात को भी वो शराब पीकर घर आया था। शराब पीकर घर आने के कारण पत्नी इतवारीया भुइंयां से उसकी लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान पति को इतना गुस्सा आया कि उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और उसी से अपनी पत्नी इतवारिया को काटकर मार डाला। हत्या के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी लगी। सूचना मिलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.