रांची, फरवरी 15 -- झारखंड के विभिन्न जिलों में हवा में आए बदलाव के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। सर्द हवा के कारण पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में अचानक पांच डिग्री गिरने से रांची में सुबह और रात के दौरान ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत पूरे राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ मौसम गर्म होगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में रात में ठंड बढ़ गई है। रांची का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 10.5 पर पहुंच गया है। जबकि, राज्य में खूंटी का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां 7.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा और मेदिनीनगर का तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.