रांची, अप्रैल 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के साथ-साथ पूरे राज्य में प्रकृति का त्योहार सरहुल मंगलवार को धूमधाम और पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया। प्रकृति और संस्कृति के इस पर्व पर हर कोई उत्साहित दिखा। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी मंगलवार को प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सिरमटोली में बने सरनास्थल पर जाकर पूजन कार्यक्रम में सम्मलित हुए। अपनी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ यहां पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ वृक्ष की पेजा की। उधर, दूसरी ओर इससे पहने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इसी वर्ष से सरहुल पर्व के लिए राज्य में दो दिन का राजकीय अवकाश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल पर्व के अवसर पर दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग होती आ रही थी। इसी मांग के मद्देनजर आदिवासी समाज के इस पवन...