चाईबासा, सितम्बर 21 -- झारखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में गुरुवार शाम चार नाबालिग लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता अपने नाबालिग पति के साथ घर लौट रही थी, रास्ते में आरोपियों ने पति की पिटाई कर मोबाइल छीन लिया और रेप किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता ने गांव लौटकर परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने आरोपियों को खोजना शुरू किया। शनिवार को चारों को पकड़कर मंझारी पुलिस के हवाले कर दिया। सभी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता पति संग साइकिल से गांव लौट रही थी। इस दौरान चारों आरोपियों ने पहले पति की पिटाई की, मोबाइल छीन जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से रेप किया। बा...