नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- झारखंड के लोहरदगा में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की के साथ 5 लोगों ने मिलकर रेप किया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी नानी के घर गई हुई थी। गुरुवार शाम को नानी के गांव के पास मेला लगा हुआ था। मेला देखने के लिए पीड़िता भी पहुंची हुई थी। मेले से वापस आने के दौरान 5 लोगों ने उसे किडनैप किया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत ऐक्शन लिया गया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पीड़िता...