रांची, मार्च 25 -- रांची, संवाददाता। राज्य में नए वाहनों का निबंधन कार्य चार दिन से पूरी तरह ठप है। डीलर्स के मुताबिक, पेमेंट गेटवे से ओटीपी जेनरेट नहीं होने के कारण नए वाहनों का निबंधन नहीं हो पा रहा है। वहीं, इससे दो पहिया और चार पहिया वाहन डीलर्स को नए वाहनों की डिलीवरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेमेंट गेटवे में तकनीकी समस्या के कारण राज्य में रजिस्ट्री का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। रजिस्ट्री कार्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार गेटवे में खराबी के कारण निबंधन कार्य भी काफी धीमी गति से हो रहा है। क्या है निबंधन की प्रक्रिया, कहां परेशानी डीलर्स के मुताबिक जब वे नए वाहनों के निबंधन के लिए वाहन पोर्टल पर निबंधन के लिए पेमेंट करने जा रहे हैं तो ओटीपी जेनरेट नहीं हो रहा है। इससे गेटवे से उनका अथॉराइजेशन नहीं हो पा रहा है। पेमे...