लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर वर्तमान झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य की स्थापना बड़े संघर्ष और कुर्बानी के बदौलत हुई है। हेमंत सोरेन ने लूट-झूठ और भ्रष्टाचार से पूरे देश-दुनिया में झारखंड को कलंकित किया है। तिकड़म के सहारे राज्य के विकास की सभी नीति योजना को ड्रामाबाजी तरीके से जनता को गुमराह किया। लोकतंत्र की दुहाई देने वाले हेमंत सोरेन का नाम जब भूमि घोटाला में आया। ईडी ने पुछताछ के लिए समन भेजा। उन्हें एक नहीं बल्कि 10 समन भेजे गए। लेकिन हेमंत सोरेन भागते फिर रहे हैं। दिल्ली चार्टर प्लेन से गए। जब ईडी ने दिल्ली में पूछताछ का प्रयास किया। तो चादर से मुंह ढककर व हवाई चप्पल पहन कर लुकते-छिपते 40...