रांची, अक्टूबर 30 -- चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण झारखंड के कई जिलों में बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण खरीफ फसलों खासकर धान की खेती को खासा नुकसान पहुंचा है। कई जिलों में धान की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं और पानी में डूब गई हैं। मौसम में हुए परिवर्तन का असर बुधवार को रांची में विमान सेवाओं पर भी देखा गया। करीब आधा दर्जन विमान देर से रांची पहुंचे, इससे यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।आज इन जिलों में भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, मोंथा चक्रवात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से टकराकर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग समेत कई जगह गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान है। 31 अक्तूबर के बाद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.