रांची, जून 24 -- झारखंड में इन दिनों मॉनसून रौद्र रूप दिखा रहा है। राज्य में नदियां उफान पर हैं, सड़कें तालाब बन गईं हैं और रांची से रामगढ़ तक लोग छाता लेकर भी तरबतर हैं। कई शहरों में घरों में पानी भर गया है। आम जीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, आज भी बादल जमकर बरसने को तैयार हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर ऑरेंज को कहीं येलो अलर्ट जारी किया है। इस मॉनसून ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं और दुखद हादसों में सात लोगों की जान भी चली गई।जमकर बरस रहा मॉनसून मौसम विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने झारखंड में 17 जून को ही दस्तक दे दी थी, जो पिछले 16 सालों में सबसे जल्दी आगमन है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मॉनसून को और ताकत दी, जिसके चलते राज्य में जून क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.