रांची, अगस्त 8 -- झारखंड के 15 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 12 अगस्त तक कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर रांची में भी पड़ेगा और हल्की बारिश हो सकती है।कई जिलों में 24 घंटे में बारिश मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान रांची समेत राज्य के शेष जिलों में एक से दो बार हल्के से मध्य स्तर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में 75.2 मिमी बारिश हुई, जो राज्यभर में सर्वाधिक रही। रांची के नामकुम में 15.6 मिमी बारिश हुई।तीन दिन मानसून सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का नॉर्दर्न लिमिट ट्रफ देश के पश्चिमोत्तर भाग स्थित फिरोजपुर, चंडीगढ़ से होकर हिमालय के तर...