रांची, अगस्त 26 -- झारखंड में मॉनसून अपने पूरे रंग में है और आज 26 अगस्त को भी बारिश का जोरदार दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे लगातार निम्न दबाव क्षेत्रों ने मौसम को और उग्र बना दिया है। आइए, जानते हैं झारखंड के मौसम का पूरा हाल।14 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट है, यानी यहां मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में येलो अलर्ट जारी है। रांची में भी आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.