कोडरमा, सितम्बर 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गिरिडीह। झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा महिला समिति द्वारा प्रदेश स्तर पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रामचंद्र मोदी मेमोरियल मैरिज हॉल, पलौंजिया प्रखंड, बिरनी में रविवार को आयोजित होगा। महिला समिति की अध्यक्षा योगाचार्य सुषमा सुमन के नेतृत्व में होने वाले इस समारोह में झारखंड के उन लड़कों और लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने प्रशासनिक, शैक्षणिक या समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं और अच्छे पदों पर सरकारी सेवाएं प्राप्त की हैं। सुषमा सुमन ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व की बात है और ये युवा समाज का मान बढ़ा रहे हैं। समाज के अन्य वर्गों के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में महासभा के अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के...