जमशेदपुर, फरवरी 18 -- झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार को आग में झोंक देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के नवजात को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। जबकि पति गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद जान बचाकर भागने में सफल रहा।घर में सो रहा था परिवार, तभी. घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जीवित बचे 40 वर्षीय कोल्हान सिंकु के अनुसार वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु (32 वर्ष), दो वर्ष के बेटे और दो माह के नवजात के साथ घर में सो रहा था। तभी गांव के ही रिश्ते के भांजे राशिका बिरुवा ने बाहर से आवाज लगाई। वह पत्नी के साथ बाहर निकला। तभी बड़ी पत्नी जानी सिंकु भी बाहर आ गई। यह भी पढ़ें- MP में टीचर ने 10वीं की बो...