नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। आपसी विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के एडेगा गांव की है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पुत्र सहुन टोपनो को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुमार सौरभ ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुत्र ने नशे में इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, एडेगा गांव में 15 अप्रैल को किसी बात पर मनसिद्ध टोपनो से बेटा सहुन टोपनो विवाद करने लगा। इसी बीच सहुन ने लाठी उठा कर पिता पर वार कर दिया, जिससे मनसिद्ध गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल मनसिद्ध को परिजन सिमडेगा सदर अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों के पास मनसिद्ध को रिम्स ले जाने पैसे नहीं थे। मजबूरन परिजन उन्हें गुरुवार की रात घर ला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.