जमशेदपुर, जुलाई 27 -- झारखंड के जिलों में शुक्रवार की रात से शनिवार तक रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। कोल्हान और पलामू प्रमंडल में जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस से गांवों का संपर्क कट गया है। कोल्हान में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से नदियां उफना गई हैं। जमशेदपुर से लेकर चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला में लोग बारिश के कारण फंस गए हैं। खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3.5 मीटर ऊपर जबकि स्वर्णरेखा का 0.20 मीटर ऊपर चढ़ गया है। बागबेड़ा की आधा दर्जन बस्तियों के डेढ़ हजार से ज्यादा घर जलमग्न हैं। जुगसलाई से बागबेड़ा जाने वाली बड़ौदा घाट, सीपी टोला, एमई स्कूल रोड एवं शिवघाट रोड स्थित पुलों पर चार-पांच फीट ऊपर पानी बहा। यहां एनडीआरएफ की टीम को उतारा गया। चाईबासा में कोल्हान के डीआईजी आवास परिसर में भी पानी घुस गया। छोटानागपुर प्रमंडल में बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.