रांची, अगस्त 2 -- झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश का कहर बरपा। भारी बारिश के कारण मकानों के ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र में बामनखेता गांव में भारी बारिश के कारण मकान ढह जाने से 10 साल के लड़के की मौत हो गई और उसकी बड़ी बहन घायल हो गई। हंसडीहा के थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चे घर में थे और नाश्ता तैयार किया जा रहा था कि तभी ईंट और गारे से बने कच्चे मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को निकाला। एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे घायल बच्चे को इलाज के लिए देवघर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। उसकी बहन मासूम कुमारी (14) भी इस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.