नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर सामने आया है। इस एनकाउंटर में जवानों 10 लाख के इनामी नक्सली और टीएसपीसी सदस्य शशिकांत को मार गिराया है। शशिकांत के साथ ही टीएसपीसी के कुछ सदस्यों के शव भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से इंसास राइफल भी बरामद की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शशिकांत एक कुख्यात नक्सली था, जिसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। मामला झारखंड के पलामू जिले का है। रविवार सुबह करीब 7 बजे सुरक्षाबलों के जवानों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान टीएसपीसी का कुख्यात उग्रवादी शशिकांत मारा गया। पुलिस ने बताया कि उसपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एनकाउंटर में शशिकांत के साथ ही कुछ अन्य उग्रवादी भी मारे गए हैं। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.