रांची, फरवरी 18 -- Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा के छठे कार्यकाल का पांचवां बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में पक्ष और विपक्ष के नेताओं से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की गई और जनहित के मुद्दों पर गंभीर, सार्थक और सकारात्मक चर्चा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी दलों ने लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सदन की कार्यवाही संचालित करने पर सहमति जताई। यह भी पढ़ें- झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी यह भी पढ़ें- झारखंड ...