रांची, मार्च 28 -- Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची और आसपास समेत झारखंड में अगले दो दिन बाद मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। शुष्क और गर्म मौसम के बीच 29 मार्च के बाद मौसम में बदलाव आएगा। इस बदलाव के कारण 30 और 31 मार्च को राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। दोनों दिन गरज और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन हवा चलने की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन-चार दिनों में गर्मी बढ़ेगी। राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इससे दिन में बाहर निकलने वालों के लिए परेशानी होगी। झारखंड के विभिन्न जिलों का तापमान अब 38 डिग्री को पार कर चुका है। बुधवार को मेदि...