रांची, फरवरी 15 -- झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में प्रस्तावित बिजली टैरिफ वृद्धि पर आम जनता की राय लेने के लिए जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के उपभोक्ताओं के लिए राज्य के पांचों प्रमंडलों में सुनवाई की तिथियां तय की हैं। उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों और उद्योग प्रतिनिधियों से मिली आपत्तियों व सुझावों के आधार पर नये टैरिफ पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संशोधित टैरिफ 31 मार्च तक घोषित की जानी है।किस शहर में कब होगी सुनवाई पहली जनसुनवाई 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे चाईबासा के पिल्लई हॉल में होगी। 21 फरवरी को 3:30 बजे डालटेनगंज टाउन हॉल में, 26 फरवरी को 11:30 बजे दुमका के कृषि पार्क, करहरबिल में सुनवाई होगी। 27 फरवरी को धनबाद के कोयला नगर, बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल में दोपहर तीन ब...