रांची, जून 22 -- बोरियो/साहिबगंज प्रतिनिधि। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में पेसा कानून लागू होना जरूरी है। पेसा कानून लागू करने के लिए भारत सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड में पेसा कानून के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो गयी है। विधि विभाग से भी सहमति प्राप्त है। फिर भी न जाने क्यों यहां पेसा कानून लागू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं। आबुआ राज्य का ढिंढोरा पीटते हैं। लेकिन आदिवासियों के हित के लिए नहीं सोचते। पेसा एक्ट लागू होते ही आदिवासी की पुरानी परंपरा मांझी परगना सरदार, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सभा व्यवस्था स्वशासन को कानूनी अधिकार मिलेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि यहां के आदिवासी महापुरुष सिदो-कान्हू एवं भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से अपनी संस्...