रांची, मई 19 -- झारखंड में मौसम हर रोज दिन में पलटी मारता है और तापमान में करीब पांच से छह डिग्री की कमी ले आता है। इधर मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया है कि आने वाली 24 मई तक राज्य में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिनों से राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश होने से तापमान में पांच-छह डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि राज्य के पलामू इलाके में अभी प्रचंड गर्मी है। इस इलाके में तापमान 42 डिग्री के पार है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी में कमी है। इन इलाकों में तापमान 34-35 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग ने आज राज्य के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने 23 और 24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.