पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इंस्पायर अवार्ड मानक 2025- 26 के लिए राष्ट्र स्तर पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पलामू जिला पूरे झारखंड राज्य में 3500 से भी अधिक नामांकन के साथ पहले पायदान पर काबिज है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि पलामू विगत पांच वर्षों से लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इंस्पायर अवार्ड के सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पलामू संपूर्ण भारतवर्ष में 34 में पायदान पर है, जो झारखंड राज्य के लिए उपलब्धि है। पलामू झारखंड राज्य का एकमात्र जिला है जो एक से 50 के बीच अखिल भारतीय स्तर पर अपना स्थान बनाया है। इंस्पायर मानक में प्रति विद्यालय से पांच-पांच छात्रों का चयन करते हुए नामांकन किया जाता है। चयनित प्रतिभागियों को 10 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.