राज कुमार, मार्च 10 -- झारखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक पटाखा दुकान में आग लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना के समय दुकान का शटर बंद होने के कारण कोई बाहर नहीं निकल सका। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव में एक पटाखा दुकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटाखे की दुकान कुश कुमार की है। यह दुकान वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने स्थित है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग सोमवार दोपहर 12:30 बजे लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मरने वाले पांच लोगों में 7, 9 और 14 साल के तीन बच्चे और 32 और 45 साल के दो पुरुष शामिल हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे ने घटना की पुष्टि की है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.