वार्ता, फरवरी 15 -- झारखंड के साहिबगंज जिले में साइंस से ग्रेजुएट करने के बाद नीट की तैयारी कर रहे एक युवक ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। युवक के इस आत्मघाती कदम से लोग हैरान हैं। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के जंगलपाड़ा गांव में 25 साल के युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान जंगलपाड़ा निवासी चिनमय सिंह के रूप में हुई है। वह नीट की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि चिनमय सिंह शनिवार दोपहर घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसी दौरान देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि घर के सामने गंगा नदी किनारे आम ब...