रांची, जुलाई 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य प्रभारी शिवचरण गोयल एवं सह प्रभारी सुशील सिंह के नेतृत्व में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और जन-जुड़ाव का संकल्प लिया है। प्रभारी ने कहा है कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है और आप पार्टी उनकी आवाज़ बनकर राज्य में एक नई राजनीतिक संस्कृति का निर्माण करेगी। नवनियुक्त प्रभारी और सह प्रभारी रविवार को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे थे। धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा परिसर में कार्यकर्ताओं ने इन दोनों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। कर्यक्रम के दौरान शिवचरण गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने झारखंड में पार्टी के संगठन को सुदृढ़ एवं जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण रणनीतिक उपाय सुझाए। ...