गुमला, मार्च 26 -- झारखंड के गुमला के पालकोट में नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद उनमें आग लग गई, इस दौरान एक ट्रक में फंसे ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जिस ट्रक में सवार था, उसमें कोयला भरा हुआ था और वह ट्रक को लेकर टाटा जा रहा था। मृतक की पहचान कुबेर गोस्वामी के रूप में हुई है, जो कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था। यह दुर्घटना गुमला-सिमडेगा राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बुधवार रात करीब आठ बजे पालकोट थाना क्षेत्र के मांगर मोहा मोड़ के पास हुई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबिकापुर के अंबा गांव से कोयला लोडकर टाटा जा रहे ट्रकों का काफिला मांगर मोहा मोड़ के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रहे खाली ट्रक से एक ट्रक की जोरदार भिड़ंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.