जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सरायकेला के कपाली के निकट डोबो डैम में शुक्रवार दोपहर नहाने के दौरान चार युवक डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। दो किसी तरह से बच गये। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के गोलपहाड़ी निवासी आशीष कुमार सिंह और गोलमुरी निवासी अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक ही कार से डोबो डैम नहाने पहुंचे थे। नहाने के क्रम में सभी डूबने लगे। दो युवक जैसे-तैसे बच निकले, जबकि आशीष और अमरजीत गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और टीएमएच ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।चांडिल पुलिस जांच में जुट गई। परिजनों का टीएमएच में हंगामा : हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन टीएमएच पहुंचे। प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.