लोहरदगा, जून 15 -- झारखंड में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक इंजिनीयरिंग का छात्र था, जबकि दूसरा नाबालिग लड़का। एक की मौत नदी में डूबने से हुई तो वहीं दूसरे की तालाब में नहाने के दौरान हुई। झारखंड के लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में जलस्रोत में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मनहो कोयल नदी के जमुनादह के पास नहाने के क्रम में संजय गांधी पथ निवासी राजेश कुमार साहू के 21 साल के पुत्र आर्यन राज की मौत हो गई है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। आर्यन अपने अन्य तीन मित्रों के साथ कांति फॉल घूमने गया था। वहां से लौटने के क्रम में चारो दोस्त मनहो कोयल नदी के जमुना दह में नहाने उतर गए। वहां आर्यन डूब गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को नदी से बाहर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.