रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में मानसून अब पूरी तरह से थम गया है। राज्य में नम हवाओं के आने का दौर खत्म हो गया है। पूरे राज्य में शुष्क पश्चिमी हवाएं आनी शुरू हो चुकी हैं। नम हवाओं के थम जाने से राज्य के उत्तर स्थित गढ़वा, पलामू, चतरा और संताल समेत 16 जिलों से मानसूनी बादल पूरी तरह से छंट चुके हैं। जबकि रांची समेत कोल्हान और अन्य सभी आठ जिलों में आज से मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान है। इसके साथ ही राज्य से मानसून विदायी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही मौसम विभाग की ओर से इसकी घोषणा की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और संताल के देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड़्डा और साहिबगंज का मौसम पूरी तरह से साफ रहा। जबकि रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.