रांची, नवम्बर 9 -- Jharkhand Weather: झारखंड में सर्द हवा ने तापमान को गिरा दिया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले तीन दिन में इसके और नीचे जाने के आसार हैं। इसके चलते सुबह में ठंड और कुहासा का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में ठंडी हवा की गतिविधि बढ़ रही है। यह अगले चार दिन तक जारी रहेगी। ठंडी हवा के चलते तापमान और गिरेगा। रात में नमी होने और ठंड के कारण कोहरा भी घना हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान लातेहार का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान तीन-तीन डिग्री तक नीचे गिरे। रांची के तापमान में 2.2 डिग्री तक की कमी आई है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 2.8 और न्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.