रांची, जून 26 -- रांची, संवाददाता। राज्य में पिछले तीन साल में सूक्ष्म और लघु उद्योगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लेकिन मध्यम उद्योगों की संख्या में गिरावट आई है। उद्यम निबंधन के आंकड़ों के अनुसार 2022 में राज्य में 1.09 लाख सूक्ष्म उद्योग पंजीकृत थे। 2025 में ये 6.27 लाख हो गए हैं। यानी तीन साल में इनकी संख्या में करीब पांच लाख 18 हजार की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह लघु उद्योगों की संख्या में भी हल्की वृद्धि हुई है। 2022 में राज्य में पांच हजार लघु उद्योग थे। ये बढ़कर 5700 हो गए हैं। इसके उलट मध्यम श्रेणी के उद्योगों की संख्या में गिरावट आई है। 2022 में झारखंड में मध्यम उद्योगों की संख्या 500 थी, जो अब 346 रह गई है। विशेषज्ञों की मानें तो पूंजी, तकनीकी विशेषज्ञता की कमी, बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों के साथ ...