रांची, जनवरी 26 -- झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट है। पिछले कुछ दिनों से जारी कनकनी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में आसमान में बादलों का डेरा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमी और उत्तरी भागों में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर अब झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। बुधवार से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने शुरू हो जाएंगे। बादलों के कारण दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राज्य में 30 जनवरी तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद, यानी जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में पारा में दोबारा गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोत...