रांची, अक्टूबर 11 -- Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद राज्य के कई इलाकों में आसमान साफ हो गया है, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची, पलामू और लातेहार समेत कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज कहा है कि यह संकेत है कि झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में तेजी से गिरावट होने वाली है। लातेहार जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं गोड्डा में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजधानी रांची में पूरे दिन तेज और चुभती धूप रही, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.